राजस्थान बजट 2023 | Rajasthan Budget 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अगले Financial year का बजट पेश कर दिया है इस साल के बजट में अशोक गहलोत ने मुफ्त अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट्स देने,500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर देने और 100 यूनिट फ्री बिजली देने के साथ किये कई बड़े एलान बजट 2023 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा article पढ़े |

राजस्थान बजट 2023 से जुडी कुछ मुख्य बातें :- राजस्थान के मुख्यमंत्री को विधानसभा में Harassment का सामना करना पड़ा दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट पढ़ लिया तक़रीबन 8 मिनट तक अशोक गहलोत पुराना बजट पढ़ते रहे पपुराना बजट पढ़ते वक़्त वो काफी अटक रहे थे उन्हें ऐसा लगा भी था की बजट में कुछ तो गड़बड़ है लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था थोड़ी देर के बाद उनके पीछे बैठे मंत्री महेश जोशी ने अशोक गहलोत के कान में कहा की आप जो बजट पढ़ रहे हो वो पिछले सालका बजट भाषण है जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया |
अशोक गहलोत ने सभी से माफ़ी मांगते हुए कहा की फाइनेंस डिपार्टमेंट,प्रिन्सिपल सेकेट्री और फाइनेंस सेकेट्री के लोग 7-7 दिन तक काम करते है और इसी वजह से शायद गलती से पुराने बजट के कुछ pages आ गए |
राजस्थान के मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2023 में किये ये बड़े ऐलान :
500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर देने की घोषणा :-
अशोक गहलोत ने विधानसभा में अपनी गलती की माफ़ी मागते हुए दोबारा से बजट पढ़ा | अशोक गहलोत ने उज्ज्वला योजना के तहत 76 लाख गरीब वर्गीय परिवारों को 500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर देने को घोषणा की है अशोक गहलोत ने कहा की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओ को फ्री में गैस कनेक्शन दिया गया लेकिन अब गैस सिलेंडर की कीमत इतनी बढ़ चुकी है की गरीब वर्गीय परिवार गैस सिलेंडर खरीद नहीं पा रहा है इसीलिए अब उन्हें 500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर दिए जायेगे |
100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा :
अशोक गहलोत ने 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है अशोक गहलोत ने कहा की पिछले साल के बजट में मैंने 50 यूनिट फ्री देने की घोषणा की थी और इस साल के बजट में सभी consumer को छुट देते हुए 100 यूनिट फ्री में देने की घोषणा करता हु |
मुफ्त अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट्स देने एवं गों शालाओ पर 1 हजार करोड़ रूपए खर्च करने की घोषणा :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में गों शालाओ पर 1 हजार करोड़ रूपए खर्च करने की घोषणा की है साथ ही अशोक गहलोत ने गों शालाओ पर अनुदान को भी बढ़ा दिया है मुख्यमंत्री ने अब नंदी शालाओ में अनुदान को 12 महीने करने का ऐलान किया है इसके अलावा अशोक गहलोत ने national food security act के अंदर आने वाले 1 करोड़ परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा पैकेट्स देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने कहा की इस मुफ्त अन्नपूर्णा पैकेट में 1 किलो डाल,शक्कर,नमक और इसी के साथ 1 लीटर खाने का तेल दिया जायेगा |
60 हजार किसानो को 1 करोड़ का अनुदान देने की घोषणा :
किसानो के लिए बोहत बड़ी खुशखबरी है क्युकी राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में राज्य के 60 हजार किसानो को 1 करोड़ का अनुदान देने की घोषणा कर दी है इसके अलावा 5 हजार किसानो को ट्रेनिंग दे जाएगी और किसानो के लिए जोधपुर और जयपुर में आर्गेनिक फार्म भी बनाये जायेगे |
अनाथ बच्चो को रोजगार देने की घोषणा :
जिन भी बच्चो ने covid के चलते अपने परिवार को खोया है उनके लिए राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में ये ऐलान किया है की उन अनाथ बच्चो को रोजगार दिया जायेगा |
श्रद्धालुओ के लिए की ये बड़ी घोषणा :
सभी श्रद्धालुओ के लिए बोहत बड़ी खुशखबरी है क्योकि अशोक गहलोत ने रोडवेज बसों में जाने वाले सभी श्रद्धालुओ के बस किराये पर 50% छुट देने का ऐलान किया है यानी जो भी श्रद्धालु कैलादेवी,अजमेर दरगाह,पुष्कर,खाटूश्याम,बेणेश्वर धाम जैसे मेलो में जाता है उससे बस टिकेट में 50% डिस्काउंट मिलेगा |
शहरो में रोजगार बढाने की घोषणा:
मुख्यमंत्री ने शहरो में रोजगार बढाने के लिए इंदिरा गाँधी रोजगार गारंटी योजना का ऐलान किया है | अशोक गहलोत ने कहा की इस योजना के तहत शहरो में रोजगार बढाने के लिए सरकार एक साल में 800 करोड़ रूपए खर्च करेगी और बेरोजगारों को लिए रोजगार उपलब्ध करवाएगी |
महिलाओ के लिए की गई ये बड़ी घोषणाए:
मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने बजट पढ़ते वक़्त महिलाओ के लिए रोडवेज बसों में 50% डिस्काउंट देने और women special bus service देने की घोषणा की इसी के साथ महिलाओ के लिए Priyadarshini Day Care Center और women working hostel खोलने की भी घोषणा की है |
पेयजल को लेकर की गई कई बड़ी घोषणाए:
अशोक गहलोत ने बजट पढ़ते वक़्त पेयजल को लेकर 11255 करोड़ की बड़ी तीन परियोजनाओं की घोषणा की है ये तीन बड़ी परियोजनाए निम्नलिखित है :
- 5776 करोड़ की चम्बल अलवर भरतपुर पेयजल परियोजना
- 4657 करोड़ की चम्बल सवाई माधोपुर नादौती परियोजना
- 822 करोड़ की कालीतीर परियोजना
पायलेट ट्रेनिग के लिए इंस्टिट्यूट बनाने एवं agriculture graduate बेरोजगारों को ड्रोन देने की घोषणा:
हमारे मुख्यमंत्री ने बजट पढ़ते वक़्त कहा की पायलेट की ट्रेनिंग के लिए अब प्रदेश में इंस्टिट्यूट बनाये जायेगे साथ ही agriculture graduate बेरोजगारों को सरकार के द्वारा 1000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जायेगे |
Contract Workers के लिए बड़ी घोषणा:
बजट में अशोक गहलोत ने 2 लाख contract workers के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा की अब contract service rules में पुराने experience का भी लाभ मिलेगा साथ ही पहले का experience भी गिना जायेगा |
अशोक गहलोत के द्वारा Rajasthan Budget 2023 में की गई अन्य बड़ी घोषणाए:
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पढ़ते वक़्त कई बड़ी घोषणाए की गई है जिनमे ये निम्नलिखित घोषणाए शामिल है :-
1. 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी,
2. मिड डे मील के दौरान बच्चो को अब स्कूलों में रोजाना दूध पिलाया जायेगा
3. राजस्थान में छात्र छात्राओं को RTE के तहत कक्षा 1 से 12 तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी
4. राजस्थान में चिरंजीवी योजना के अंतर्गत इलाज के लिए बिमा राशी को लाख से बढाकर 25 लाख कर दिया गया है
5. राजस्थान सरकार ने महिलाओ को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5 हजार देगी
6. अब छात्र छात्रा सरकारी बसों में 75 किलोमीटर तक मुफ्त में ट्रेवल कर सकेगे साथ ही छात्राओं को सरकार के द्वारा 2 व्हीलर vehicle भी दिया जायेगा
7. जयपुर में APJ अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी साथ ही प्रदेश के तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जायेगा इसके अलावा जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जायेगा |
अन्य योजनाए यहाँ पढ़े:
MSME क्या है , लाभ और उद्देश्य | MSME Registration | Udyam Registration
Frequently Asked Questions (FAQ) :-
किस-किस को मिलेगा 500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर?
अशोक गहलोत ने उज्ज्वला योजना के तहत 76 लाख गरीब वर्गीय परिवारों को 500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर देने को घोषणा की है जो भी परिवार उज्ज्वला योजना से जुडा हुआ है उस परिवार को 500 रूपए में LPG गैस सिलेंडर दिया जायेगा |
क्या राजस्थान में कक्षा 1 से 12 तक छात्र छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी?
बजट में किये गए ऐलान के मुताबिक राजस्थान में छात्र छात्राओं को rte के तहत कक्षा 1 से 12 तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी |
नि:शुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट्स में क्या क्या दिया जायेगा ?
इस मुफ्त अन्नपूर्णा पैकेट में 1 किलो डाल,शक्कर,नमक और इसी के साथ 1 लीटर खाने का तेल राजस्थान सरकार के द्वारा दिया जायेगा |
अशोक गहलोत के द्वारा Rajasthan Budget 2023 में की गई बड़ी घोषणाए कौनसी है?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पढ़ते वक़्त कई बड़ी घोषणाए की गई है जिनमे ये निम्नलिखित घोषणाए शामिल है :-
1. 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी,
2. मिड डे मील के दौरान बच्चो को अब स्कूलों में रोजाना दूध पिलाया जायेगा
3. राजस्थान में छात्र छात्राओं को RTE के तहत कक्षा 1 से 12 तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी
4. राजस्थान में चिरंजीवी योजना के अंतर्गत इलाज के लिए बिमा राशी को लाख से बढाकर 25 लाख कर दिया गया है
5. राजस्थान सरकार ने महिलाओ को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5 हजार देगी
6. अब छात्र छात्रा सरकारी बसों में 75 किलोमीटर तक मुफ्त में ट्रेवल कर सकेगे साथ ही छात्राओं को सरकार के द्वारा 2 व्हीलर vehicle भी दिया जायेगा
7. जयपुर में APJ अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी साथ ही प्रदेश के तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जायेगा इसके अलावा जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जायेगा |
पेयजल को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या घोषणाए की?
अशोक गहलोत ने बजट पढ़ते वक़्त पेयजल को लेकर 11255 करोड़ की बड़ी तीन परियोजनाओं की घोषणा की है ये तीन बड़ी परियोजनाए निम्नलिखित है:-
1. 5776 करोड़ की चम्बल अलवर भरतपुर पेयजल परियोजना
2. 4657 करोड़ की चम्बल सवाई माधोपुर नादौती परियोजना
3. 822 करोड़ की कालीतीर परियोजना

ज़ैद असलम एक कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास 2 साल का अनुभव है और वे गुणवत्तापूर्ण और आकर्षक कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, उन्हें वेबसाइट डिज़ाइनिंग का भी अनुभव है, जो उन्हें प्रभावी कंटेंट और उपयोगकर्ता के अनुकूल वेबसाइट बनाने में सक्षम बनाता है।
3 thoughts on “राजस्थान बजट 2023 में मुख्यमंत्री ने किये ये बड़े ऐलान | Rajasthan Budget 2023 Highlights”